aajtaktimes

ऋषिरेन्द्र कुमार ने किया एटीएम का शुभारम्भ

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने बाराबंकी शहर में तीन एटीएम का शुभारम्भ किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक द्वारा बाराबंकी शहर के निवासियों एवं ग्राहकों को सुलभ बैंकिग सुविधा उपलब्ध होगी। सीडीओ ने आज छाया चौराहा, दशहराबाग तथा निबलेट तिराहे और धनोखर चौराहा के बीच जिला अस्पताल के समीप भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्थापित तीन एटीएम का उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्टेट बैंक के अधिकारियों के ग्राहकों की सुविधा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि स्टेट बैंक द्वारा बहुत कम समय में तीनों एटीएम की स्थापना करा दी गयी है। यह उनकी ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। एक दिन में तीन-तीन एटीएम की शुरूआत करा देना किसी भी बैंक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। निःसन्देह बैंक का यह कदम प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्टेट बैंक के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 3622919057274759157

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item