अरशद से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_706.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का एक पाँच सदस्सीय प्रतिनिधि मण्डल लखनऊ में अरशद खान राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी से मिला और मांग पत्र दिया। बेसिक शिक्षा परिषद में हो रहे मृतक आश्रितों के साथ अन्याय से अवगत कराया। धीरेन्द्र गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष और जुबेर अहमद प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मृतक आश्रित उच्च स्तरीय डिग्री रखते हुए भी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त किये गये और नियुक्त किये जा रहे, जिससे योग्यताओं हनन हो रहा। एक तरफ तो विभाग द्वारा कहा जाता है कि सब पढ़ों सब बढ़ों मगर यह जुमला शिक्षा विभाग के लिए न हो कर बल्कि दूसरे विभागों के लिए सही बैठता है। अरशद खान ने आश्वासन दिया है कि मृतक आश्रितों के लिए सरकार से हर संभव मद्द कराऐंगे। प्रातिनिधि मण्डल में पंकज बाजपेयी, साजिद खान तथा कुलदीप कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित हुए।

