aajtaktimes

शहीदों को श्रद्धांजलि

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। मुम्बई में हुये आतंकी हमले की बरसी पर गांधी भवन में गांधी प्रतिमा के समक्ष युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 101 मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ने कहा कि आतंकवाद और साम्प्रदायिकता के खिलाफ देश को एक बार फिर एकजुट होना पड़ेगा। ऐसे में हम युवाओं को देश की अखण्डता और अक्षुणता को बनाये रखने के लिये गांधी और लोहिया के बताये रास्ते पर चलना होगा। युवा अधिवक्ता सौरभ वर्मा ने कहा कि 26 नवम्बर की घटना के बाद देश में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन शुरु हुआ। जिस घटना के मुख्य आरोपी एवं अन्य आतंकी घटनाओं में शामिल आरोपियों को भारत सरकार ने सजा दी। आज के दिन मुम्बई हमले में शहीद हुये देश के रखवालों को नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अंकुर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से पाटेश्वरी प्रसाद , आरबी सिंह , मो. फिरोज , ज्ञानेन्द्र आर्या , अजय प्रताप सिंह , युवा अधिवक्ता अनुपम चौरसिया, अभिषेक तिवारी , अनुराग जायसवाल , इरशाद कुरैशी , आदित्य यादव , रुपेश , रमेशचन्द्र , हरिशचन्द्र , लम्बू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 4424263710903680329

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item