डिवाइडर में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत, कई घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_458.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती रात अहमदपुर टोल प्लाजा से फैजाबाद की तरफ 6 किलोमीटर दूरी पर एक स्कार्पियों डिवाईडर में जा टकराई जिसके चलते स्कार्पियो पलट गयी। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिसमें एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। वहीं तीन गम्भीर रुप से घायलों को ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया है। बाकी मामूली घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के हथौंधा चौकी के पास रात लगभग 3 बजे स्कार्पियो डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें सवार अतीकुर्रहमान
(50) ग्राम फिरोजपुर थाना सदुल्लापुर जनपद बलरामपुर इसी जनपद के रहने वाले अजीमुद्दीन खान, सुल्तान,
सिराज खान, अफजल समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गया। अतीकुर्रहमान की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रातः 5 बजे मौत हो गयी। जबकि अजीमुद्दीन, सुल्तान, सिराज खान को गम्भीर चोटे आने से डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अतीकुर्रहमान गुजरात में एक कम्पनी में लोडिंग का काम करते थे। वह कम्पनी से छुटटी लेकर अपनी स्कार्पियों से बुधवार की शाम 6 बजे अपने घर के लिये निकला था। परिजनो ने बताया कि बाकी लोग भी अतीकुर्रहमान के साथ कम्पनी में लोडिंग का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में पीएम के लिये भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की नाजुक हालत बनी हुई है।
