aajtaktimes

DM सख्त - दुसरे चरण का चुनाव सम्पन्न कराने के लिए ली बैठक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम पंचायत के सदस्य/प्रधान पद के लिए दूसरे चरण में होने
वाले मतदान को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न कराने के लिए
डीआरडीए सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ हुई
बैठक में जिला मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्र और पुलिस अधीक्षक अब्दुल
हमीद ने निर्देश दिया कि 01 दिसम्बर, 2015 को होने वाला दूसरे चरण का
मतदान पूरे शान्तिपूर्ण माहौल और निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न हो, इसके लिए
पूरी शख्ती बरती जाये। उन्होने शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न
कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को हर विवेकपूर्ण
कार्रवाई करने की छूट दी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदान के दिन अराजक
तत्वों एवं शरारती तत्वों पर सतर्क नजर रखें और मतदान परिसर तथा मतदान
परिसर से बाहर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रदत्त अधिकारों का
कड़ाई से इस्तेमाल करें। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेट और
जोनल मजिस्ट्रेट की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें मजिस्ट्रेट के
सारे अधिकार प्रदान किये गये है। आईपीसी एवं सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं
के तहत उन्हें कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बृहद स्तर पर अधिकार
दिये गये है। मतदान के दिन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में शिथिलता पाये
जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के विरूद्ध कड़ा संज्ञान
लिया जायेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 01 दिसम्बर, 2015 को पूरी मतदान
प्रक्रिया की अवधि में सारे सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर पुलिस अधिकारी
के साथ प्रातः 7 बजे मतदान शुरू होने से लेकर मतदान सम्पन्न कराने तक
अपने सेक्टर में निरन्तर भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान
शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न हो, इसके साथ ही आयोग के दिशा
निर्देशो के साथ विधि सम्मत और पूरी कानून व्यवस्था के माहौल में सम्पन्न
हो। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप मजिस्ट्रेट प्रातः
7
बजे किसी न किसी मतदान केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे और
अपने समक्ष मतदान शुरू कराते हुये इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को देंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि मतदान के एक दिन पूर्व सारे मतदान
केन्द्रों पर जाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट शत प्रतिशत रूप से यह सुनिश्चित
करेंगे कि मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के पास सही मतदाता सूची, मत
पत्र और अन्य मतदान सामग्री उपलब्ध है। सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट इस
तथ्य की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को और जोनल मजिस्ट्रेट अपने सुपर जोनल
मजिस्ट्रेट को देंगे। प्रेक्षक राकेश कुमार सिंह ने भी शान्तिपूर्ण एवं
निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल
मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश दिये। बैठक मे एडीएम हरिकेश चौरसिया, सभी
उपजिला मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

धारा 144 का कड़ाई से करें अनुपालन: डीएम

बाराबंकी। डीएम एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थित ढ़ग से  मतदान
प्रक्रिया सम्पन्न होने के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश
दिये। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में समुचित प्रकाश की व्यवस्था की
गयी है। निर्धारित समय से मतदान शुरू कराना पीठासीन अधिकारी का दायित्व
होगा। मतदान केन्द्र के बरामदे से बाहर मतदाता की लाइन लगेगी और एजेन्ट
भी बरामदे से बाहर ही बैठंेगे। मतदान केन्द्र के 100 मी0 के दायरे में
कोई भी व्यक्ति मोबाइल, दूरभाष नहीं ले जा सकेगा। मतदान केन्द्र परिसर
में तरल पदार्थ ले जाने पर पूरा प्रतिबन्ध लगाया गया है। मतदान केन्द्र
के 200 मी0 की परिधि में भीड़ किसी भी हालत में नहीं एकत्रित होगी। धारा
144
का अनुपालन समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट कड़ाई से सुनिश्चित करायेंगे।

फुल प्रूफ व्यवस्था के सम्बन्ध में सीडीओ ने दिए निर्देश
 
बाराबंकी। सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट
और जोनल मजिस्ट्रेट हर हालत में यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केन्द्रों
पर मतदान कार्मिक के पास विधिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए
उपयुक्त मत पत्र, मतदाता सूची एवं मतदान सामग्री उपलब्ध हो गयी है।
उन्होने प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुये अनुभवों एवं कमियों के
मद्देनजर अगले चरण में फुल प्रूफ व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण
निर्देश दिये। जिला मजिस्ट्रेट ने समयबद्धता और निष्पक्षता पर विशेष जोर
देते हुये कहा कि सारे सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए
निष्पक्षता मूल मंत्र है। निष्पक्ष भावना के साथ की गयी उनकी हर
कार्यवाही के साथ प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा।

Related

UP 9138054192275153713

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item