aajtaktimes

116 किसानों को चेके वितरित


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जैदपुर के विकास खण्ड सिद्वौर के ग्राम जयचन्दपुर में विधायक राम गोपाल रावत ने छोटे व सीमान्त 116 किसानों को फसल क्षति के रूप में 2 लाख, 75 हजार रूपयों की चेके वितरित की।
विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि मोदी सरकार के कृषि मंत्री का सर्वे जो किसानों के नुकसान फसल मुआवजा के लिये करा रही थी। वह तो ड़ेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया सर्वे अभी भी पूरा नही हो सका, क्षेत्र व प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को जान गयी है। वही किसानों, नवजवानो, मुसलमानों की सपा सरकार ने जो वादे जनता से किये वह एक-एक करके सभी पूरे कर दिये है।
सबसे ज्यादा काम सपा सरकार में ही होते है। करोड़ो रूपये की लागत से सिद्वौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जो 30 बेडों का वह अतिशीघ्र जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। जो भी लागत से पुल का निर्माण चल रहा है सैकड़ो गॉवो का आवागमन सुलभ हो जायेगा। आने वाले 2017 के चुनाव में यही जनता ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर सत्ता की चाभी सौंपने जा रही है। किसान चेक वितरण अवसर पर प्रधान धर्मराज वर्मा, प्रधान पवन वर्मा, सपा नेता उमाकान्त श्रीवास्तव सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Related

UP 273251234250820522

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item