वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है: कुलपति
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_878.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है हमे वृक्षो के संरक्षण व संर्वधन पर हमेशा सजा रहना चाहिए।
उक्त उदगार नरेन्द्रदेव कृषि एंव प्रौघोगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के कुलपति अख्तर हसीब ने ग्राम्याचंल महाविद्यालय परिसर स्थित स्मृति वाटिका मे वृक्षो के अहम योगदान के बारे मे विस्तार से बताया। गत एक माह से उक्त विश्वविद्यालय के 52 छात्र ग्राम्यांचल विद्यालय मे रात्रि प्रवास कर क्षेत्रीय किसानो को तकनीकी वैज्ञानिक तरीके से खेती करने गुर सिखाये। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रेमा अवस्थी ने भी वृक्षो के सर्वागीण महत्व व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद मे स्मृति वाटिका मे मतात वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण अवसर पर शरद अवस्थी, राजेश सिंह शिव कुमार चतुर्वेदी, गंागा बक्श सिंह, बृजेश त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भइयां, जेपी सिंह, विष्णु शंकर गुलाटी बाबू के अलावा संस्थान के मीडिया प्रभारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्राम्यांचल आई 52 सदस्यीय छात्रो की टीम भी विद्यालय से विदा हो गयी।

