भैंस चुराने आये चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, एक की मौत, एक घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_719.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भैंस चुराने गये चोरो को गांव वालों ने दौड़ा लिये जिसमें एक तालाब में कूद गया। जिसके कारण उसकी डूबकर मौत हो गयी। जबकि दूसरे चोर को धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को जिला अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सर्वेश के घर पर बीती रात बाहर बंधी भैस को चुराने के लिये पिकप यूपी 41 टी 1517 से राजेन्द्र प्रसाद (25) पुत्र रामकैलाश व कल्लू निवासी ग्राम देवरा नईसड़क भैंस चुराने आये हुये थे। यह दोनो सर्वेश की भैंस चुराने की नियत से आये हुये थे। लेकिन गांव वालों के जाग जाने से यह दोनो भागने लगे। राजेन्द्र जो पिकप का ड्राइवर है गांव में ही बने तालाब में जा कूदा जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गयी। वहीं कल्लू को गांव वालो ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ घण्टो बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कल्लू को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मौके पर मिली पिकप को थाने में खड़ी कर दी। मृतक राजेन्द्र के परिजनो ने कहना है कि पिकप राजेन्द्र की है। बीती रात कल्लू अपने कुछ साथियों के साथ राजेन्द्र से भैस लादने को लेकर पिकप किराये पर ली थी। वहीं पुलिस का कहना है कि पिकप के कागजात मौके पर नही मिली। यह बताना मुश्किल है कि पिकप मृतक राजेन्द्र की है यह और किसी की है।

