चौधरी चरण का जन्मदिवस 23 को
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/23.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस 23 दिसम्बर को किसान सम्मान के रुप में मनाया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि कृषि विभाग के प्रक्षेत्र परिसर में किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी सुबह 10ः30 बजे आयोजित किया जायेगा। उपकृषि निदेशक डा एसपी सिंह ने जनपद के किसानों से किसान मेला व प्रदर्शनी में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की है।

