स्टैण्ड संचालक की मनमानी के चलते ड्राइवरों में आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_944.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। टैम्पू स्टैण्ड संचालक द्वारा हो रही अवैध वसूली से गाड़ी मालिक सहित ड्राइवर भी पीडित है। मनमानी कर स्टैण्ड द्वारा हर माह पुलिस खर्च के नाम पर प्रति विक्रम मालिक से 350 रू0 की वसूली के साथ डेली 25 रू0 स्टैण्ड का भी लिया जाता है। यही नही बाराबंकी स्टैण्ड पल्हरी चौराहे पर कोई भी नया विक्रम यदि नम्बर लगाने हेतु अपील करता है। तो पहले उससे 5000 रू0 जमा करने की मॉग की जाती है। जबकि जैदपुर में 2500 रू0 नया वाहन लगा हेतु लिये जाने के साथ प्रति दिन शुल्क अलग से नम्बर लगाने के लिये वसूला जा रहा है। स्टैण्ड मालिकों के इस मनमाने रवैये से गाडी मालिक और ड्राईवर परेशान है। जिनकी कही नही सुनी जाती। स्टैण्ड मालिक से जब इस संबन्ध में बात की गयी तो कहा गया कि पैसा बैंक में जमा कर कोई हादसा होने पर लगाया जाता है। जबकि ये बात समझ से बाहर है।

