हजरत मलामत शाह भाईचारे का संदेश देता है: हफीज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_490.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मेले से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। आपसी भाईचारे की मिसाल को कायम करने के लिए ही सूफी सन्तो ने जन्म लेकर सम्पूर्ण मानव जाति को कौमी एकता का संदेश दिया। यह बात कस्बा बदोसरायं स्थित हजरत मलामत शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के सालाना उर्स व तीन दिवसीय मेले का फीता काटकर उद्घाटन करने के फल स्वरूप पूर्व बाराबंकी नगर पालिका अध्यक्ष व वर्तमान रामनगर वि0 स0 प्रत्याशी हफीज भारती ने कही। उन्होने कहा कि सूफी सन्तों ने सदैव मानव जाति की एकता के लिए कौमी एकता का संदेश दिया। उन्ही के बताये आदेशों पर चल कर मानव अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सकता है। उसे इस लोक और परलोक में भी शान्ति मिलेगी । श्री भारती ने बाबा की मजार की चादर पोशी कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी । इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हाजी मुस्ताक अहमद, विजय कुमार गौतम मण्डल कोआर्डीनेटर, सुरेश चन्द्र गौतम ब.स.पा. जिलाध्यक्ष बाराबंकी, मन्चू वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, नासिर अंसारी, रामप्रसाद, सईद वारसी, मेला कमेटी अध्यक्ष बाबा मुस्तकीम शाह, जीमल अहमद आदि लोंग मौजूद रहें।

