aajtaktimes

8 रवी अव्वल को निकलेगा अय्यामे अजा का जुलूस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। इमाम हसन अस्करी (अ.) की शहादत व रूखसते अज़ा पर 8 वीं रवी अव्वल 20 दिसम्बर रविवार को इमामें ज़माना को पुरसा देने के लिए मज़लिस मातम के साथ जुलूस का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के नामी गिरामी मौलानाओं के साथ कई बाहर से आयी अन्जुमने नौहाख्वानी करेगी। मोमनीन बाराबंकी की जानिब से आयोजित 8 वीं रबीअव्वल का कार्यक्रम 20 दिसम्बर रविवार को सुबह 7 बजे गुलाम अस्करी हाल देवा रोड में मजलिस से शुरु होगी। इस मजलिस को दिल्ली के मौलाना जिनान असगर मौलाई खिताब करेंगे। इसके बाद अन्जुमन गुलामे अस्करी द्वारा अलम, ताबूत, ताजिये और जुलजनाह के साथ जुलूस निकलेगा। जिसमें कई बाहर की अन्जुमने नौहाख्वानी करेगी। जो आनन्द भवन लायन्स क्लब चौराहा, घोसियाना, छाया चौराहे होते हुए बाबू केडी सिंह मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-28 लखनऊ फैजाबाद रोड पर स्थित कर्बला पहुंचेगा। जहां अलविदाई मजलिस को मौलाना सैय्यद तस्दीक हुसैन साहब खिताब करेंगे। आखिरी अलविदाई नौहा अन्जुमन पैगामे कर्बला पढ़ेगी। इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। बाद में नजरे मौला का भी आयोजन किया गया है। आयोजको ने हर धर्म के लोगों से शहीदाने कर्बला से पूरसा देने के लिये कार्यक्रम में शिरकत की अपील की है। 

Related

UP 8704021234192893517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item