तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_986.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं महिला कल्याण संस्थान द्वारा आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर आज लगभग 21 विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने पर्यावरण नहीं तो जीवन नही विषय पर पेंिटंग प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, प्रश्नावली व मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान का महत्व एवं विज्ञान प्रसार आदि प्रमुख विषय रहे। विजयी प्रतिभागियों को 19 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूणांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. राजेश पाण्डेय, विभागाध्यक्ष माइक्रोटेक्नोलॉजी डिवीजन, सीमैप होंगे। प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, ग्लोबल एकेडमी इण्टर कालेज तथा आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज आदि विद्यालय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज, वीरेन्द्र प्रताप, वेद प्रकाश वर्मा, भाग्यलक्ष्मी वर्मा, राजीव कुमार, ऐश्वर्या मिश्रा व दीप्ति वर्मा आदि उपस्थित रहे।