aajtaktimes

असाध्य रोगियों को विधायक ने दी अनुग्रह राशि


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। विधायक राम गोपाल रावत ने अपने क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भुलभुलिया मजरे इब्राहिमाबाद विकास खण्ड-हरख निवासी असाध्य रोग से पीड़ित सन्तराम पुत्र स्व0 राम भरोसे व ग्राम-भौंका, मजरे-करपिया विकास खण्ड मसौली निवासी राम चन्द्र पुत्र स्व. रामपाल को इलाज हेतु अपनी विधायक निधि से क्रमशः एक-एक लाख की सहायता चेक प्रदान की। इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि ऐसीे सेवा करने का अवसर मेरे क्षेत्र के ही जनतन्त्र ने दिया है। हमें आर्थिक तंगी से गुजर रहे ऐसे असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति को समर्पित भाव से सेवा करने में सुखद अनुभूति होती है। इस अवसर पर प्रतिनिधि अजय कुमार वर्मा, सपा नेता उमाकान्त श्रीवास्तव, अशोक रावत, मुलायम सिंह यादव, वीरेन्द्र कुमार रावत, प्रधान करपिया आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 6204295731881221233

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item