aajtaktimes

पत्नी संग आधा घंटा लिफ्ट में फंसे रहे मुख्यमंत्री अखिलेश


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं। दोनों करीब आधा घंटा तक लिफ्ट में फंसे रहे।
इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आधा घंटा बाद लिफ्ट काटकर उन्हें निकाला जा सका। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाल संसद से लौट रहे थे, तभी वह और उनकी पत्नी डिम्पल यादव विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए।
दोनों को निकालने के लिए 15-30 मिनट तक कड़ी मशक्कत की गई। करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट काटकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना घटी।

Related

UP 9151884925572857926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item