aajtaktimes

निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर पुनिया ने दी बधाई

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत से भाजपा में मची खलबली। उक्त विचार सांसद पीएल पुनिया ने अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुंह मीठा कराते हुये कहा। उन्होने आगे कहा कि अमीर उद्योगपतियों के कालेधन का उपयोग करके मायाजाल के सहारे, आधारहीन आरोपों पर सवार होकर केन्द्र की सत्ता में आयी भाजपा को दिल्ली, बिहार, गुजरात के बाद मध्यप्रदेश की आवाम ने हकीकत का आईना दिखाया हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गृह जनपद में निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस ने करारी हार देकर साबित कर दिया हैं, कि देश से तथाकथित मोदी के जादू का सफाया हो चुका हैं। यह परिणाम जनता की जागरूकता का संकेत हैं, जिसकी शुरूआत प्रदेश में हो चुकी हैं जिसके परिणाम स्वरूप विगत दिनों सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के चुनावों में सपा, बसपा, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी संख्या में हराकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, दीपक सिंह, के.सी.श्रीवास्तव, सरजू शर्मा, सुहेल अहमद, ज्ञानेश शुक्ला, नजरूद्दीन कल्लू, कपिलदेव वर्मा, विजयपाल गौतम, दुर्गेश दीक्षित, प्रेमशंकर शुक्ला, मो. आरिफ खान, रामसिंह यादव, जफरूद्दीन, रामहरख, मो. अकरम, सिकंदर अब्बास रिजवी, प्रदीप मौर्या सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

Related

UP 2251053147826770003

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item