फिर बने रामप्रकाश भाजपा नगर अध्यक्ष, हुआ स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_427.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित जिला चुनाव अधिकारी गुलशन आनन्द व सहचुनाव अधिकारी भिखारी सिंह ने आज रविवार को जिला कार्यालय पहुंचकर जनपद के 16 मण्डल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधि की सूची जारी की। जिसमें नगर मण्डल अध्यक्ष पद पर रामप्रकाश श्रीवास्तव को पुनः नगर अध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं का कार्यालय पर तांता लगने लगा। जोश भरे अंदाज में अपने लोकप्रिय नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अभी दो दिन पूर्व हुए नामांकन के समय प्रतिस्पर्धा दिखते 12 लोगों ने नामांकन किया था तथा एक घटनाक्रम के तहत 12 लोगों में से 8 लोगों ने रामप्रकाश श्रीवास्तव के समर्थन में नाम वापस ले लिया था। शेष बचे तीन लोग चुनाव मैदान में अडिग रहे। जैसा कि पहले से प्रदेश स्तर पर तय किया गया था। इस बार वोटिंग नहीं की जानी है। निर्विरोध निर्वाचित न होने पर प्रदेश नेतृत्व को निर्वाचित करने का अधिकार सुरक्षित किया गया था। नगर चुनाव अधिकारी रामलखन यादव ने अपनी रिपोर्ट दो दिन पूर्व ही प्रदेश नेतृत्व को भेज दी थी। रिपोर्ट के अनुसार रामप्रकाश श्रीवास्तव को पुनः नगर अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका था परन्तु प्रदेश नेतृत्व की मोहर लगना शेष था। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से एमएलसी हरगोविन्द सिंह, केशव टण्डन, उमाशंकर वर्मा ‘मुन्नू भइया’ रचना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, गुरूदीप सिंह, अवध रस्तोगी, अजय तिवारी, विष्णु प्रभाकर वर्मा, संदीप गुप्ता, मोनी शर्मा, सूरज सिंह, सुरेन्द्र सिंह बबलू, डा0 राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, कुलवन्त सिंह, विजय यादव, अभिषेक साहू, उमेश यादव, गुरूसरन लोधी, निर्मल वर्मा, मुकेश कश्यप, विनीत रस्तोगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।