aajtaktimes

रोड बनाने की मांग की

अजमी रिज़वी
बाराबंकी  उ0प्र0 शाह समाज के स्थान पर ‘‘जनहित एकता संगठन’’ नाम रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जनहित एकता संगठन के संस्थापक, अध्यक्ष अकबर शाह की अध्यक्षता में नगर की जनसमस्याओं को लेकर बैठक की गयी। उक्त बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पारित किया कि निकट पल्हरी चौराहा से जैदपुर रोड पर 500 मीटर की दूरी तक लगे पत्थर काफी ऊंचे-नीचे हो गये हैं। उक्त मार्ग पर आये दिन खराब सड़क होने के कारण दुर्घटनायें होती रहती हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पत्थरों के स्थान पर आर.सी.सी. रोड बनाई जावे तथा रोड के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जावे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि किसान कोल्ड स्टोर के अन्दर लगा राइस मिल से मोहल्ले में काफी प्रदूषण व बीमारियां फैल रही हैं। जिला प्रशासन से मांग की गयी कि 15 दिन के अन्दर उक्त समस्याओं का समाधान यदि नहीं कराया गया तो मजबूर होकर फैजाबाद रोड जामकर प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में देशराज गौतम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमरेन्द्र सिंह एडवोकेट, प्रबन्धक कंचन पैलेस रामपाल वर्मा, आर0एन0 वर्मा, दिलीप वर्मा, मुन्ना, त्रिभुवन वर्मा एडवोकेट, सन्दीप वर्मा, प्रकाश, उस्मान आदि लोग मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

Related

UP 4496914884021170294

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item