aajtaktimes

किसानों का हो रहा जमकर शोषण: अखिलेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाये जा रहे किसान बचाओ सप्ताह के पांचवे दिन जिले के विकास खण्ड मसौली के ग्राम पंचायत अंवौर के ज्वाला मुखी मंदिर पर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि आज जनपद का किसान बुरी तरह से परेशान हो चुका है। उसे सरकारी राहत में मिलने वाला राहत आपदा धन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बंदर-बांट में समुचित ढंग से नही मिल पाता है। बृजेश सोनी ने कहा कि अभी तक जनपद मुख्यालय और राज्य मुख्यालय के नजदीक की खेती योग्य जमीने अधिकारी और भू-माफिया की मिली भगत से बिक कर आवासीय भूमि में परिवर्तित होती थी, अब ग्रामीण अंचलो की भी किसानो की जमीने ये अधिकारी एवं भूमाफिया खरीद कर जनपद की उपज कम कर रहे है। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनो लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की तथा मुख्यरुप से उपस्थित रमेश द्विवेदी, रामआचल, हनुमानशरण, सियाराम सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3165609170288597001

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item