किसानों की हो रही अनदेखी: मुकेश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_281.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसानो के लिये आज खेती घाटे का सौदा हो गयी है। कहीं न कहीं किसान के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा। उक्त बात भाकियू के प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने आज देवां में संगठन विस्तार के दौरान ग्राम कुसभा में बोलते हुये कही।
श्री सिंह ने कहा कि जनपद में लगभग बीस लाख किसान हैं यदि हम संगठित हो जायें तो क्या मजाल कि कोई अधिकारी अथवा नेता हमारे अधिकारों पर डाका डाल सके व हमारा अपमान कर सके। उन्होने कहा कि आज किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य पाने को इधर उधर भटक रहा है। उसे मूल नही मिलता बल्कि पुलिस की लाठियां मिलती हैं। मुकेश सिंह ने दावा किया कि आज भाकियू के जनहितकारी कार्यो की प्रशंसा जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश व देश में हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, डीडीसी ज्वाहर वर्मा, दिनेश वर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल लोधी व संचालन उमेश वर्मा ने किया। इस मौके पर सतीश वर्मा, रामसेवक रावत, गिरीशचन्द्र, अमीन वेद, राकेश प्रधान, पवन वर्मा, उदय प्रताप, महेश प्रसाद सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

