पूरे जनपद में शानो-शौकत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_142.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हजरत पैगम्बरे इस्लाम की यौमे बिलादत के मौके पर जनपद में बड़े ही एहतराम के साथ सरकार की आमद मरहबा - सरकार की आमद मरहबा नारे अल्लाह हू अकबर नारे रिसालत या रसूल अल्लाह की सदाओं के बीच जनपद में निकला जुलूसे मोहम्मदी। जुलूस में नामी गिरामी मौलानाओं ने पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रौशनी डालते हुये कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने एख्लाक से अरब के जाहिल लोगों को राहे रास्ते पर लाये। उन्होने कहा कि एक बुढ़िया द्वारा मोहम्मद के ऊपर लगातार कूड़ा फेंकने के बाद भी हजरत मोहम्मद ने रास्ता नही बदला। एक दिन जब हजरत मोहम्मद साहब के ऊपर कूड़ा नही पड़ा तो मालूम हुआ कि वह बुढ़िया बीमार है। पैगम्बरे इस्लाम उस बुढ़िया जो मोहम्मद साहब के ऊपर कूड़ा फेंकती थी। का हाल चाल लेने उसके घर पहुंचे तो बुढ़िया सोचने लगी कि मोहम्मद अब मुझसे बदला लेने आये हैं। तो मोहम्मद साहब ने कहा कि मैं तुमसे बदला लेने नही बल्कि तुम्हारी खैरियत को आया हूं। इतना सुनते ही बुढ़िया पैगम्बरे इस्लाम के कदमों पर गिर पड़ी और कहा यही सच्चा इस्लाम है अब आप मुझे कलमा पढ़ा दीजिये। जुलूसे मोहम्मदी बड़ी ही शानो-शौकत के साथ शहर के कई जगहों से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। शहर के पीरबटावन, ढकौली, बंकी, बेगमगंज, लखपेड़ाबाग, आवास विकास, घोसियाना सहित कई जगहों से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह शरबतों व चाय की शबील लगायी गयी। इससे पूर्व बीती रात शहर में रौशनी देखी गयी। बंकी व घोसियाना में लाइट की रौशनी से जगमगा उठा। जुलूसे मोहम्मदी में जिले के कई संगठन के अलावा सांसद पीएल पुनिया, सदर विधायक सुरेश यादव, कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप, सज्जन लाल गुप्ता(संजू), सपा वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद शाह, चच्चा अमीर हैदर, भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू‘‘, संतोष श्रीवास्तव, मो. इस्माइल, मकासिद हुसैन रिजवी, मो. अहमद, सोनू सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
दिखी कौमी एकता की मिसाल
बाराबंकी। हजरत पैगम्बरे इस्लाम की विलादत के मौके पर जनपद में कौमी एकता देखने को मिला। शहर के बेगमगंज हिन्दू-मुस्लिम-सिख एकता की मिसाल कायम करते हुये सिख समुदाय के लोगों ने चाय की शबील लगाकर जुलूसे मोहम्मदी में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया। वहीं लाइनपुरवा स्थित विशाल टेण्ट हाउस के पास हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी प्रसाद बांटे।
सिद्धौर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मद
सिद्धौर,बाराबंकी। पैगम्बरे इस्लाम के यौमे विलादत के मौके पर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी काफी शानो शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। गुरुवार को क्षेत्र के असन्द्रा बाजार में पैगम्बरे इस्लाम के यौमे विलादत के मौके पर काफी शानो शौकत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी इस्तकबालिया कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम में इलाकाई 30 मदरसो के जुलूस नारे तकबीर बुलन्द करते आए। यहां पर आयोजित तकरीरी प्रोग्राम में मौलाना जुल्फिकार हुसैन मौलाना मसूद आलम मौलाना मो. शफीक व मदरसा मिर्चिया के प्रबन्धक मो. इसहाक खां ने मुस्लिम समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। इस मुबारक मौके पर पहुंचे जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत व हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत ने लोगो को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर असन्द्रा प्रधान मो. अकील जैदी, मो. हयात, मो. सगीर खां, इकरार खां, हाजी नजीर व इकबाल खां समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। उधर सिद्धौर कस्बे में भी बारावफात धूमधाम से मनाया गया।
सूफी संत की मजार से निकला जुलूसे मोहम्मदी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के सिलसिले में कस्बा बदोसरायं सूफी सन्त हजरत मलामत शाह रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर स्थित मदरसा गुलशने मदीना के छात्रों व अध्यापकों तथा अन्जुमन शैदा-ए- मुस्तफा के लोगों के द्वारा सरकार की आमद मरहबा। दिलदार की आमद मरहबा। की सदाओेें को बुलन्द करते हुए झण्डा मोहम्मदी के साथ बारह वफात का जुलूस निकाला गया। इस दौरान हाफिज व कारी नजमुद्दीन कादरी ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन दर्शन पर रोशनी डालते हुए कहा कि जब समाज में तमाम बुराइयां फैली हुई थी। यह जुलूस प्रातः 8 बजे हजरत मलामत शाह बाबा की दरगाह से निकाला गया जगह-जगह मीलादों के आयोजन हुए शीरीनी का वितरण किया गया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अंत में जहां से जुलूस निकाला गया था वहीं पर समाप्त कर दिया गया। जुलूस में हाफिज खलीलुर्रहमान, हाफिज मुश्ताक, मो. नफीस, अब्दुल वारिस, एलहाज रसूल, मो. कासिफ, मो. अलीम, रूवैब अहमद आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम किन्तूर में गुलशने मदार से सुबह 8 बजे हाफिज मो. सरताज आलम के नेतृत्व में बारह वफात का जुलूस निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, छत्रपाल सिंह, सिपाही मनोज कुमार, आदि सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।
राईन समाज ने यौमे विलादत के मौके पर मरीजों को बांटे फल
बाराबंकी। ईद-मिलाद-उन-नवी के मुबारक मौके पर राईन समाज ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को फल, दूध, बिस्कुट वितरित करके मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया गया तथा मरीजों की सेवा की तथा उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआयें की। इस मौके पर सब्जी एंव फल व्यापारी एसोशिएसन के अध्यक्ष ताज बाबा राईन ने कहा कि इस दुनिया में तीमारदारी और गरीबो की मदद मोहम्मद साहब का पैगाम है। जिसे हम लोग पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं इस मौके पर मो0 राईन, मो. जावेद, मो. दिलशाद, आसिफ सभासद, शेखू राईन, देश दीपक तिवारी एडवोकेट, प्रेम चन्द्र वर्मा एडवोकेट, हरिओम मिश्रा एडवोकेट, मो. फरशाद खान एडवोकेट, आफताब आलम, गुलाम मुस्तफा अंसारी, रमन लाल द्विवेदी बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि तमाम राईन समाज व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
जोशों खरोश के साथ निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
सतरिख बाराबंकी। दुनिया को एकता, भाईचारे, सामान्ता और मोहब्बत का सन्देश देने वाले पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताये हुए रास्ते पर चलने से निश्चित ही एक अच्छे समाज की स्थापना की जा सकती है। हमारे पैगम्बर-ए-आजम तमाम जहाँ के लिए रहमत बन कर तशरीफ लाए और अपनी जिन्दगी गरीबों की मद्द में खर्च की हमेशा गरीबों का साथ देते रहे। लोगों को भी चाहिए कि हम गरीबों बेसहारा लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करेें। उक्त विचार समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष चौधरी फरज़ान उस्मानी ने कस्बा सतरिख में जुलूस-ए-मोहम्मदी को झण्डा दिखा कर रवाना करने के उपरान्त व्यक्ति कियें। जुलूस-ए-मोहम्मदी जोशों खरोश के साथ बड़ी ही धूम-धाम से पूरे सतरिख कस्बे का भ्रमण करते हुए मोहम्मद साहब के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही जुलूस कस्बा सतरिख स्थित दरगाह शरीफ सैय्यद सालार साहू ग़ाज़ी (रह0अलैह) के अस्ताने पर पहुंच कर सभी ने मजार शरीफ पर चादर पोशी की और अल्लाह से प्यारे नबी के सदके में देश में अमन चैन की दुआ मांगी। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी, कमेटी अध्यक्ष मो. हारून, उपाध्यक्ष वाहिद हुसैन, जाबिर अली अंसारी, मो. तुफैल पुत्तन, सभासद असगर अली अंसारी, अशफाक, अब्दुल्ला, मो. सरवर आदि लोग उपस्थित थे।