aajtaktimes

मामा-भांजे घायल, भर्ती


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शादी समारोह में जा रहे बाइक में अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मामा-भांजे गम्भीर रुप से घायल हो गये। बस ड्राइवर बस छोड़ मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मद्द से घायल मामा-भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक निवासी थाना मसौली ग्राम रोटी गांव रिंकू गौतम (18) पुत्र श्री राजाराम अपने मामा परमेश्वर निवासी थाना जहांगीराबाद ग्राम फजुल्लागंज के साथ दोपहर लगभग 2 बजे अपनी बाइक यूपी 32 बीके 3836 से देवा ग्राम बिशुनपुर शादी समारोह ने जा रहे थे। पलटा गांव के पास पहुंचा ही था कि देवा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनुबंधित बस नं-यूपी 41 टी 4779 ने सामने से ठोकर मार दी। जिसके चलते परमेश्वर व भांजा राजाराम गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुघर्टना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़ मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने बस को थाने लाकर खड़ी कर दी। 

Related

UP 5529958858418072093

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item