प्रतिभाओ का सम्मान करती है सपा : गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_449.html
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी के संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप " ने अपनी रामनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले महादेवा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेवा महोत्सव में आयोजित होने वाले मुशायरे में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।
इस अवसर पर मंत्री गोप ने सभी आये हुए मशहूर और मारूफ़ शोअरा इक़राम शायरों की शायरियों को सुना व मुक्त कंठ से सराहना की , मंत्री ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार कलाकारों और साहित्यकारों और शायरों का बहुत सम्मान करती है , सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जी व नौजवान ऊर्जावान यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी भी प्रतिभाओं का सम्मान करते हैं व समय समय पर लखनऊ में बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित करने का भी काम करते हैं , गोप ने कहा कि शायर की आवाज़ आम जनता की आवाज़ होती है जिसे शायर अपनी शायरी के माध्यम से दो लाइनों में ही समझा देता है ,
इस मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी ,नेतागण , तमाम श्रद्धालु व श्रोतागण व तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे ।