सिमरावां का विकास ही मेरी प्राथमिकता: कुसुमलता
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_161.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । स्थानीय विकास खण्ड में ग्राम पंचायत प्रधान के चुनाव में ज्यादातर नए चेहरे निर्वाचित होकर कुछ कर गुजरने की तमन्ना के साथ गांव सरकार की बागडोर थामने को बिल्कुल तैयार है। गांव की सरकार चलाने के लिए महिला प्रधानो में विेशेष उत्साह नजर आ रहा है। इन्ही चेहरो में से एक हैं ग्राम पंचायत सेमरावां से प्रधान पद के लिए निर्वाचित कुसुमलता तिवारी, जिन्होने विशेष परिस्थितियों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली यह महिला ग्राम प्रधान गांव की सरकार को काफी महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि गांवो के विकास से ही होकर देश के विकास का रास्ता जाता है। बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि उन्हे शिक्षा से विशेष लगाव है। उनकी कोशिश रहेगी कि गांव का हर बच्चा पढ़ लिखकर समाज में सम्मान पाने के योग्य बने। कुसुमलता तिवारी पत्नी अशोक तिवारी ने अपनी प्रतिद्वन्दी सरोज सिंह को शिकस्त देकर यहां से ग्राम प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। शपथ ग्रहण के बाद वह गांव की सरकार चलाने के लिए काफी उत्साहित है।

