aajtaktimes

भीड़ का गुस्सा देख बदमाश ने खुद को मारी गोली, एक अन्य लुटेरा फरार

अजमी रिज़वी

हैदरगढ़ बाराबंकी। बैक से पैसा निकालकर घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार ग्रामीणों को बदमाशो ने तमंचे के बल पर रकम लूटने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशो ने तमंचे ने हवाई गोलियां भी चलाई। तभी हवाई फायर से घबराए ग्रामीणों के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गयी। इतने में एक लुटेरा मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे बदमाश ने भीड़ का गुस्सा देख खुद को गोली मार ली। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच में जुट गयी।

                मिली जानकारी के मुताबिक के अनुसार मंगलवार अपराहन हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित एसबीआई बैंक शाखा से इसी कोतवाली क्षेत्र के नैनखेरा ग्राम निवासी सहबू अपने एक अन्य साथी के साथ, रकम निकाल कर वापस घर मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला। सहबू जैसे ही नैनखेरा जाने वाले चौराहे पर पहुंचा दो अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और हवाई फायर कर रकम लूटने का प्रयास करने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अचानक लूटरों के सामने जाने से सहबू उसका साथी घबरा गए। घबराहट जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाकर लोगों को मदद के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर चौराहे के आसपास खड़े राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। इधर चिल्लाहट मचने भीड़ एकत्र होता देख लूटरे का एक साथी मोटरसाइकिल से कूदकर भाग खड़ा हुआ दूसरा घबड़ाहट में वहीं गिर पड़ा। साथी को गायब खुद को ग्रामिणों के बीच घिरा देख लूटेरा भी बचने के प्रयास में फायर करते हुए खेतों की ओर भागने लगा। लेकिन उधर से भी लोगों के जाने से लूटेरे ने खुद को ही गोली मार अपनी जीवन लीला स्वयं समाप्त कर ली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों का जमावाड़ा लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related

UP 790494936456964974

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item