aajtaktimes

भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मणी का हुआ विवाह उत्सव


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आवास विकास कालोनी में एक सप्ताह तक चल रहे श्री भागवत में छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण व रूक्मणी का विवाहउत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर 4 स्थित पार्क में गत एक एक सप्ताह से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा जिसका आज अन्तिम दिन है। 12 से 18 दिसम्बर तक चलने वाले भागवत में मुनि शिवकुमार अवस्थी की कथा का आनन्द बड़ी संख्या में महिलाऐं व पुरूष शामिल होकर ले रहे है। आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कथा का आयोजन सांय 3 बजे से 7 तक किया गया है। जिसमें श्रीकृष्ण विवाह, सुदामा चरित्र, झाकियां व कथाऐं का वर्णन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है। कल हवन के बाद 7 दिवसीय श्रीभागवत कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

Related

UP 191755968678239054

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item