aajtaktimes

कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. अन्नपूर्णा तिवारी के पति के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस की कर्मठ एवं ईमानदार, संघर्षशील, जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डा. अन्नपूर्णा तिवारी के पति डा. ए.डी.तिवारी की आकस्मिक हृदयगति रूक जाने से स्वर्गवास हो गया। वह अपने सेवाकाल में समाज के प्रति हमेशा जागृति रहते थें एवं अपने दायित्वों का पूर्णतः पालन करते थें तथा सेवाकाल के उपरांत भी वह समाज के प्रति हमेशा जागृत रहते थें और गांवो और बस्तियों में जाकर साफ सफाई और बीमारियों की जानकारियां निःस्वार्थ भाव से देते थें। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश सचिव दीपक सिंह, सरजू शर्मा, विनोद सिंह, अकील अंसारी, ज्ञानेश शुक्ला, रामहरख रावत, विजयपाल गौैतम, प्रदीप मौर्या, जयंत गौतम, अकरम, सिंकदर अब्बास रिजवी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शोकसभा में उपस्थित थें।

Related

UP 497432545717800102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item