aajtaktimes

अग्निकाण्ड पीड़ितों को जल्द मिलेगी सहायता: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवीन सब्जी मंडी मे पहुंचे सदर विधायक ने अग्नि पीड़ितो का हाल जाना तथा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ितो को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सब्जी एवं फल व्यापारी एसोशिएशन के महामंत्री मो. शुऐब राईन से मिलकर सभी पीड़ितो को चिन्हित किया, तथा महामंत्री से कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात करके सभी व्यापारियों की मदद की जायेगी। विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि इस कड़ाके की ठण्ड में गरीब लोगों को शीघ्र ही मंडी परिसर मे कम्बल बांटे जायेगे। सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री मो. शुऐब राईन ने बताया कि मंडी सचिव की उदासीनता के कारण अभी तक व्यापारियों के लाइसेंस रिनीवल नही हो सके है। जिस कारण यह वर्ग परेशान हेैै और आफिस के चक्कर लगाने को मजबूर है विधायक धर्मराज यादव ने मंडी सचिव से वार्ता करके 24 घंटे के अन्दर सभी व्यापारियों के लाइसेन्स का नवीनीकरण करके उन्हे देने को निर्देश दिया। इस मौके पर सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ताज बाबा राईन ने बताया कि ईद-मिलादुन नवी के मुबारक मौके पर 24 दिसम्बर को एसोसिाएशन की और से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल मे भर्ती मरीजो को फल, दूध व बिस्कुट बॉट कर उनके शीर्घ स्वास्थ लाभ की दुआ की जायेगी।

Related

UP 7335702327940640137

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item