किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_775.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्व. चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में पल्हरी क्षेत्र परिसर में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान मेले में जनपद के कृषि विभाग और अन्य सम्बद्ध विभागों के अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कृत और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने समारोह में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों की समस्याओं को उठाने और उनका निराकरण कराने में समर्पित रहा। नहरों से सिंचाई व्यवस्था, कृषि उपज को उचित मूल्य दिलाने के लिए मण्डियों की स्थापना, किसानों को कृषि निवेश की व्यवस्था कराने के हर महत्वपूर्ण मुद्दो पर उनकी अहम भूमिका रही। वह कृषि शास्त्री के साथ ही अर्थशास्त्री भी थे। उन्होने इण्डियन इकोनॉमी पुस्तक में भारत जैसे विकासशील देशों की कृषि आधारित समस्याओं के निराकरण का रास्ता बताया। खाद्यान्न उत्पादन में कम लागत से अधिक कीमत मिले, इसका इनके द्वारा मार्ग प्रशस्त किया गया। किसान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने कहा कि कृषि योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें दिलाने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसान खेती सम्बन्धी अपनी समस्यायें बेझिझक प्रस्तुत करे, उनका समुचित निराकरण कराया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात स्व. चौ0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गये। जिलाधिकारी विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह के कृत्यों पर प्रकाश डालते हुये जनपद के समस्त कृषकों से नई तकनीकी एवं उच्च गुणवत्ता वाले निवेशों का प्रयोग करते हुये उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई कि जनपद के विकास खण्ड बंकी के ग्राम मलूकपुर के कृषक अरूण कुमार को प्रदेश में धान की फसल में सर्वोच्च उत्पादकताप्राप्त करने हेतु प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों को पुरस्कृत किसानों से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया गया गया। इसके पष्चात उप कृशि निदेषक द्वारा जनपद में कृषि विभाग द्वारा अनुमन्य समस्त सुविधाओं एवं योजनाओं के सम्बन्ध में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई।