aajtaktimes

गांधी भवन में आयोजित हुई शिक्षकों की बैठक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षेणत्तर कर्मचारी संघ की बैठक में गाँधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें सभी मृतक आश्रित कर्मचारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने की। उन्होंने आये हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि संघ दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। लगभग सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। जो जिले बचे हैं उनकी कार्यकारिणी का गठन जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कर दिया जायेगा। अब समय आ गया है कि हम लोग पूरे जोश के साथ अपने साथ हुए अन्याय के लिए लड़ाई का आगाज करंे। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर संघ संरक्षक सुशील कुमार पाण्डेय (राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय शिक्षक संघ) ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मृतक आश्रितों की लड़ाई मंे कोई कमी नही छोड़ी जायेगी। फरवरी में अनिश्चित कालीन के लिए सभी तैयार रहें। जिला मंत्री नितिन श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने सभा को अंतिम रूप देते हुए कहा जल्द ही प्रान्तीय आह्वान पर बाराबंकी समेत कई जिलों में चरणबद्ध तरीके से धरना दिया जायेगा। और जिलाधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। सभी लोग अपने सम्मान की लड़ाई के लिए तैयार रहंे। बैठक में सफीर मलिक बंकी, कुलदीप वर्मा फतेहपुर, अशोक हरख, अजीत मसौली, दीपक वर्मा हरख आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5637715235513360065

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item