aajtaktimes

प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला रुट मार्च

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण मतदान करने का सन्देश देते हुए एसडीएम सदर नीलम यादव, एएसपी उत्तरी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी दक्षिणी शफी अहमद, सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह, सीओ सदर श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन स्थलो का निरीक्षण करके रूट मार्च किया गया। सतरिख, कोठी, जैदपुर से होते हुए सफदरगंज कस्बा में शान्ति का सन्देश देते हुए रूट मार्च निकाला गया। साथ ही लोगो से अमन चैन प्रेम भावना बनाये रखने की अपील भी की गई। निरीक्षण के दौरान एसओ सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी, एसओ जैदपुर अशोक कुमार सिंह, एसओ सतरिख जीतेन्द्र कुमार सेंगर, शीतला प्रसाद यादव, सतनाम सिंह, विनय सिंह सहित दर्जनो की संख्या में पुलिस बल काफीले में मौजूद रहे।

Related

UP 2796024480879869344

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item