aajtaktimes

हृदय रोग पीड़िता को सदर विधायक ने दी सहायता राशि

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। सदर विधायक ने गम्भीर रुप से पीड़ित नवयुवती को इलाज हेतु आर्थिक मद्द उपलब्ध करायी। विधायक सुरेश यादव ने हृदय रोग से पीड़िता रुबी सिंह पुत्री जरनल सिंह निवासी ग्राम-सरांय बुधेड़ी को अपनी को अपनी निधि से साठ हजार रूपये की आर्थिक सहायता का डिमाण्ड ड्राफ्ट पीड़िता के पिता को दिया। सुश्री रुबी सिंह का इलाज राम मनोहर लोहिया में चल रहा है। इस अवसर पर सदर विधायक ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के सफल निर्देशन कुशल नेतृत्व में यह मदद सम्भव हो पायी है। प्रदेश सरकार ने एक हजार रूपये तक की सभी जाँचे मुफ्त कर दी हैं। उन्होने कहा कि जनपद में ट्रामा सेन्टर सौ शैय्या बेडों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। जिससे अब गम्भीर घायलों को मेडिकल कालेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। जनपद में ही सभी चिकित्सीय सुविधायें जनता के लिए सुलभ हो जायंेगी। समाजवादी स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेन्स 102 नम्बर की एम्बुलेन्स के सफल संचालन से लाखों प्रदेश वासियों की जान बचाई जा चुकी है, यह एम्बुलेन्स लोगों को इलाज के लिए अस्पताल तक ले जा करके वापस घर तक छोड़ने का काम कर रही हैं। इस मौके पर जगजीवन प्रसाद, श्रीपाल यादव, कमलेश, शिवबरन यादव, अब्दुल सलाम उर्फ अली बाबा, बनवारी लाल, शारदा बख्श वर्मा, विजय कनौजिया, मो0 अकील, सईद इरफान, सुधीर कुमार प्रजापति, योगेन्द्र कुमार यादव, मनोज विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4622205323136468915

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item