aajtaktimes

सपा ने महिला हित में किया काम

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा कार्यालय पर मंगलवार को सपा महिला सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को सपा की रीति व नीति और कराये गये विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज मौर्या ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई जनहित योजनाओं की शुरुआत की। जिसका असर अब दिखाई दे रहा है। विकास कार्य में प्रदेश व जनपद आगे जा रहा है। तो महिलाओं के लिये भी भयमुक्त वातावरण तैयार हुआ है। महिलायें अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने विकास के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। जनपदों में ट्रामा सेन्टर, महिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। जनपद में ही 100 बेड वाला महिला अस्पताल का निमार्ण तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों और प्रसूताओं के लिये 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत भी की। जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से सपा की रीतियों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होने कहा कांग्रेस की  भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त देश की जनता नें बडी उम्मीदों के साथ 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीयता, राष्ट्रीयता का ढिढोंरा पीटनें वाली भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करके मत देकर केन्द्र में सरकार बनायी किन्तु छल छद्मी केन्द्र सरकार ने पग-पग पर जनता को धोखा देकर महंगाई बढानें का काम किया है। इस मौके पर डा. अम्बरीष कुमार शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष रीता वर्मा नगर अध्यक्ष गायत्री सैनी आदि मौजूद रहे। 

Related

UP 8232764662853053616

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item