अमीरों का फर्ज़ है कि असहायों का ख्याल रखें: राजू भईया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_506.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ठिठुरन के दस्तक देते ही समाजसेवियों ने पुराने कपड़ों का संग्रह अभियान गुरूवार को आरम्भ हो गया है। पत्रकार केके द्विवेदी उर्फ राजू भइया ने अभियान संयोजक प्रदीप सारंग को पुराने गर्म कपडे देकर आरम्भ कराया। पहले दिन एड. रमा सिंह, पत्रकार आमिर अली, भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, एड. नरेन्द्र वर्मा, रमेश चन्द्र रावत, इन्द्रराज वर्मा ने पुरान गर्म कपड़े दान किये। शुभारम्भ करते हुए केके द्विवेदी राजू भइया ने इस अभियान की तारीफ करते हुए असहायों के लिए दान करने वाले को लोकतंत्र का रखवाला कहा है। राजू भइया ने कहा कि देश अमीर गरीब दोनो का है। अमीरों का फर्ज़ है कि असहायों का ख्याल रखें। प्रदीप सारंग ने बताया है कि पुराने कपडे दान करने के इच्छुक लोग भारत स्टूडयो, कलेक्ट्रेट तथा हिन्दी दैनिक पंजाब केसरी के कार्यलय पर जमा करवा सकते है। इस अवसर पर हरि प्रसाद वर्मा, मो. अतहर, अशोक सेनी, अनिल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।