aajtaktimes

पुस्तक विमोचन एवं लखनऊ व्यापारी ऐसोसिएशन का हुआ सम्मान समारोह


अजमी रिज़वी

बाराबंकी। नगर के वर्मा क्लासेज बिल्डिंग में इंग्लिश यूटोपिया के डायरेक्टर डा० शिव मोहन मिश्रा द्वारा लखनऊ व्यापारी ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा , मनीष सिंह , रंजन उपाध्याय , रविकान्त शुक्ला , आजम , अमर , मनीषा गुप्ता , शैलू सिंह , अनिल त्रिपाठी , बृजेश वर्मा , आशीष वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात इंग्लिश यूटोपिया बाराबंकी शाखा का समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ट के सौरभ द्विवेदी द्वारा उद्घाटन किया गया इस अवसर पर डा शिव मोहन मिश्रा ने कहा कि इंग्लिश यूटोपिया बाराबंकी मे ऐसा पहला संस्थान होगा जो बच्चों को इंग्लिश की व्यापक जानकारी एंव शिक्षा बेहद मनोवैज्ञानिक ढंग से देगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिंह द्वारा डा शिव मोहन मिश्रा की पुस्तक हेल्पलेसनेस का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सभा को डा शिव मोहन मिश्रा , बाबूलाल वर्मा , आर सी उपाध्याय , रंजन उपाध्याय आदि के द्वारा संबोधित किया गया। समारोह का संचालन समाजसेवी प्रदीप सारंग द्वारा किया गया। सभा के वरिष्ठ पत्रकार तारिक किदवाई , मो अतहर आमिर अली अनिल त्रिपाठी मनोज सिंह आसिफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 4000192453167350136

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item