aajtaktimes

पत्नी से आशीर्वाद लेकर प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से की शादी!


लंदन। पूर्व माफिया डॉन ने अपनी 19 साल की प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड से शादी की है, वो भी अपनी पत्नी के आशीर्वाद से। इस पूर्व माफिया डॉन का नाम टॉम मिलर है, जो अब अपने लिए दो बड़े घर बनवा रहा है। जिसमें उसकी दोनों बीबियां अलग अलग रहेंगी। खास बात तो ये है कि माफिया डॉन टॉम मिलर ने इस शादी की परमिशन अपनी पत्नी बेलिंडा मिलर से ली। जिन्होंने ये अनुमति दे भी दी।
अब तीनों एक परिवार की तरह रह रहे हैं। टॉम की नई पत्नी का नाम रेबा केरफूटरुबा है। जो अब रेबा मिलर बन चुकी है। रेबा ने बातचीत में कहा कि शुरु में हमारे परिवार को ये फैसला गलत लगा। परिवार ने कहा कि पहले से विवाहित व्यक्ति जो उम्र में 3 गुने से भी ज्यादा है उससे शादी का विचार अच्छा नहीं है। पर मुझे टॉम का साथ अच्छा लगता है और हम शादी के बाद बहुत खुश हैं।
रेबा ने कहा कि हमारा जो बच्चा आएगा, उसके पास 2 मां होंगी। और ये बुरा नहीं है। वहीं, डॉन की पहली पत्नी बेलिंडा ने कहा कि मुझे लगता है कि बच्चे का मजाक बनाया जाएगा। कि वो किस मां के पास सोएगा। पर मुझे लगता है कि ये जिम्मेदारी मुझे देखनी चाहिए। मैं इसके लिए तैयार हूं। टॉम और रेबा की मुलाकात इत्तेफाकन हुई थी, जब वो किसी स्वंयसेवी संस्था से जुड़ी थी।

Related

World 3141756109092650216

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item