aajtaktimes

स्कूल की छत गिरी, एक बच्ची की मौत, दर्जनों घायल

बुलंदशहर में एक स्कूल की पुरानी इमारत की छत मासूम बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ी है. छत गिरने से उसके नीचे बैठे एक दर्जन से ज्यादा बच्चे मलबे में दब गए. हादसा सिकंदराबाद टाउन के कायस्थवाड़ा मुहल्ले में हुआ.

जानकारी के मुताबिक यहां के माखनलाल जूनियर हाईस्कूल में रोज की तरह आज भी बच्चेपढ़ने आए थे. स्कूल की पुरानी इमारत के एक जर्जर कमरे में दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों को बिठाया गया था. जब बच्चे पढ़ रहे थे तभी कमरे की छत के ऊपर हथौड़ा चलने की आवाज शुरू हुई और पूरी छत अचानक गिर पड़ी. कमरे में पढ़ रहे बच्चे मलवे में दब गए और उनके चीखने की आवाजें आने लगी.बच्चों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग तेजी से स्कूल की ओर दौड़े. बच्चों को मलबेमें दबा देखकर लोगो के होश उड़ गए.

सभी ने बड़ी मशक्कत से बच्चों को मलबे से निकालना शुरू किया. इसी दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए. करीब एक दर्जन बच्चों को मलबे से निकाल लिया गया ।

Related

UP 6517688547396204490

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item