aajtaktimes

कौशाम्बी में लगी विज्ञानं प्रदर्शनी , DM ने की शिरकत

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशाम्बी के भरवारी क़स्बा स्थित कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल में विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे DM अनिल कुमार सिंह ने की शिरकत।
भरवारी के कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल में आयोजित विज्ञानं प्रदर्शनी में स्कूली छात्र छात्राओ ने अनेको माडल बनाकर प्रस्तुत किये । जिसमे सोलर सिस्टम से चलने वाले अनेको माडल समेत प्रदूषण वायु प्रदूषण जल प्रदूषण मोबाइल इंटरनेट जैसे कारणों से होने वाले रेडियेशन से उत्पन्न कमियो को दर्शाया गया।जहा एक ओर स्मोकिंग और नशे से होने वाली दिल की बीमारियो को माडल के जरिये प्रस्तुत किया गया तो वही हाथ से साइकील का पहिया चलाकर घरेलु बिजली बनाने का माडल भी बच्चों ने बनाकर आगंतुकों का मन मोहा।जिला अधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से माडल सम्बंधित जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।

Related

UP 8968845668705869748

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item