बाराबंकी में ग्रामीणों पर कहर बनकर बरसी पुलिस ,सपा नेता को भी नहीं बक्शा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_871.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। थाना पुलिस ने चौथे चरण के मतदान की पूर्व संध्या से लेकर दोपहर तक क्षेत्र में जमकर ताण्डव मचाया। पुलिस ने न सिर्फ निहत्थे ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बल्कि सपा कार्यकर्ता के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिसिया कार्यवाही से आक्रोशित ग्रामीणों को उच्चाधिकारियों ने शांत कराया। पुलिस शांति व्यवस्था के नाम पर की गयी कार्यवाही बता रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जैदपुर देहात में बीती शाम पुलिस ने धावा बोलकर गांव के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उच्चाधिकारियों से की गयी शिकायत पर पुलिस रात में तो वापस लौट गयी। परन्तु बुधवार को मतदान के समय दोपहर में इकट्ठा हुये लोगों को पुनः पुलिस के कोप का भाजन बनना पड़ा। चर्चा है कि एक स्थानीय नेता के इशारे पर की गयी पुलिस की इस कार्यवाही से सैकड़ो लोग मतदान करने नही आये। इतना ही नही पुलिस ने हरख विकास खण्ड के भावी प्रमुख प्रत्याशी के पति के कार्यालय में घुसकर न सिर्फ अभद्रता की बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। जैदपुर देहात में सुबह से नूर मो0 इन्टर कालेज में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा था। मतदान के दौरान हडकम्प उस समय मच गया। जब वसीनगर के पास खडे लोगों को पुलिस ने लाठियों से पीटने शुरु किया तथा प्रत्याशियों द्वारा रखी गयी कुर्सियों को तोड़ दिया गया। पुलिस ने इतने पर ही बस नही किया और दहशत बरपाते हुये युवा सपा नेता मुखतार अहमद शाह के कार्यालय में घुस गयी और कार्यालय में जमकर ताण्डव मचाया। काफी देर तक लोग पुलिस के डर से इधर उधर भगते रहे। जबकि जैदपुर पुलिस के इस कारनामें से भारी संख्या में लोग आक्रोशित हैं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज का कहना है कि पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये भीड़ न लगाने का अनुरोध ग्रामीणों से किया जा रहा था। ग्रामीणों के न मानने के चलते उन्हे तितर बितर करने के लिये हलका बल प्रयोग किया गया है। कोई पक्षपात पूर्ण कार्यवाही नही की गयी है।