aajtaktimes

चीन के राष्ट्रपति का ईरान दौरा, 17 समझौतों पर हस्ताक्षर

चीन के राष्ट्रपति ने ईरान का महत्वपूर्ण दौरा किया और दोनों देशों के बीच 17 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। राष्ट्रपति रूहानी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ 25 वर्षीय दीर्घ कालीन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
डा. रूहानी ने शनिवार को तेहरान में चीनी राष्ट्रपति की उपस्थिति में तेहरान और बीजिंग के बीच 17 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर के बाद कहा कि दोनो देशों के बीच आगामी 10 वर्षों में व्यापारिक लेनदेन 600 अरब डालर का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ सहकारिता महत्व रखती है। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि दोनो सरकारों के बीच अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर व्यापक सहयोग जारी है।
चीन और ईरान के राष्ट्रपतियों की तेहरान में भेंटवार्ता के बाद परस्पर सहयोग के परिप्रेक्ष्य में 17 समझौतों पर हस्ताक्ष हुए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ईरान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन पर दोनो पक्षों की ओर से 20 सूत्रीय संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया। इस घोषणापत्र में कूटनीति, संस्कृति, सुरक्षा और अंतरिक्ष जैस कई क्षेत्रों के बारे में संयुक्त सहयोग को स्पष्ट किया गया है। इस घोषणापत्र में कहा गया है कि तेहरान और बीजिंग, एकदूसरे को अपना स्ट्रैटेजिक सहयोगी समझते हैं और उन्होंने संबन्धों में विस्तार को विदेश नीति की प्राथमिकता में रखा है। इस घोषणापत्र में इसी प्रकार आतंकवाद एवं चरमपंथ से संघर्ष और मादक पदार्थों की तस्करी से मुक़ाबले पर विशेष रूप से बल दिया गया है। चीन और ईरान के संयुक्त घोषणात्र में आया है कि बीजिंग और तेहरान, ईरान के साथ होने वाले गुट पांच धन एक के परमाणु समझौते का स्वागत करते हुए यह मानते हैं कि यह समझौता, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि करता है

Related

World 5941651113502417945

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item