अमेरिका में भीषण बर्फ के तूफान से कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_198.html
अमरीका के पूर्वी क्षेत्र की ओर तेज़ी से बढ़ रहे तूफ़ान के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
अमरीका के मौसम विभाग ने घोषणा की है कि ऐसी आशंका है कि इस तूफान मेंलगभग 61 सेंटीमीटर तक की रिकॉर्ड बर्फबारी हो सकती है। अमरीका के 12 से अधिक राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। वॉशिंगटन डीसी के अतिरिक्त इस तूफान के कारण उत्तर कैरोलाइना, टेनेसी, मैरीलैंड, वर्जीनिया, फिलाडेल्फिया, न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क अधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तूफान जब रविवार को वाशिग्टन से गुज़रेगा तो 76 सेंटीमीटर तक बर्फ़बारी हो सकती है। तूफ़ान के कारण लगभग 1 लाख 20 हज़ार से भी अधिक घरों से बिजली ग़ायब है।
अमरीका के मौसम विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं के कारण बहुत कम दृश्यता वाली स्थितियां पैदा हो जाएंगी और एेसे में यात्रा करना बहुत ख़तरनाक हो जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि यह बर्फीला तूफान 36 घंटे तक जारी रह सकता है जिसके कारण कुछ स्थानों पर दो फुट से अधिक बर्फ गिर सकती है।