सिटी मजिस्ट्रेट ने पालीथिन उपयोग का लिया जायजा, व्यापार मण्डल ने किया सहयोग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_868.html
जौनपुर। न्यायालय द्वारा पालीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने की तय तिथि आते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया जिसके बाबत शनिवार को जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी ने अपने लाव-लश्कर के साथ नगर का भ्रमण का किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों सहित सभी लोगों से पालीथिन का प्रयोग करने से मना किया। साथ ही दर्जनों दुकानों पर जाकर अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल सहित उनकी पूरी टीम प्रशासन की मदद कर रही थी। व्यापार मण्डल ने सभी से अपील किया कि न्यायालय के आदेश का पालन करें और जानलेवा साबित होने वाली इस पालीथिन का प्रयोग एकदम न करें। इस अवसर पर श्री जायसवाल के साथ युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आलोक सेठ, सुरेन्द्र जायसवाल, राजू जायसवाल, सुरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
