सूखाग्रस्त धनराशि का चेक वितरण कराये जाने की उठी आवाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_911.html
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड सिरकोनी के ग्रामसभा हौज के निवासियों ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये किसानों को सूखाग्रस्त धनराशि का चेक दिलाये जाने की मांग किया। लोगों के अनुसार धनराशि का चेक अभी तक वितरित नहीं किया गया है जबकि इसकी लिखित शिकायत किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं मंे शामिल किसान रतन सिंह परमार ने मांग किया उपरोक्त लापरवाही की जांच कर शीघ्र ही सूखाग्रस्त धनराशि का चेक किसानों को मानक के तौर पर दिया जाय। इस अवसर पर दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

