JCI शाहगंज सिटी के अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने ली शपथ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/jci.html
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी का 36वां शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह पुराना चौक स्थित एक पैलेस में सम्पन्न हुआ जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके अतिरिक्त 6 नये सदस्यों ने शपथ लेकर जेसीआई को अपनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व मण्डलाध्यक्ष जेसी राधेरमण जायसवाल एवं मण्डल उपाध्यक्ष जेसी पुनीत अग्रवाल रहे। इस दौरान वर्ष 2015 के सचिव जेसी संदीप जायसवाल ने वर्ष भर हुये कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसके बाद अध्यक्ष 2015 जेसी रविकांत जायसवाल ने अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन किया। तत्पश्चात् बीते वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने जेसीआई को जनकल्याण से जुड़े मसलों पर प्रभावी अभियान चलाने की सलाह दी तो विशिष्ट अतिथि ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुये नये अध्यक्ष को नयी उमंग के साथ कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी सौरभ सेठ और अतिथियों के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक जेसी रामजी गुप्ता ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनिल मोदनवाल, जेसी गीता जायसवाल मुन्नी, जेसी कृष्णा जायसवाल, जेएफएम दीपक जायसवाल, जेएफएम रूपेश जायसवाल, जेसी संजय गुप्ता, जेसी रमेश गुप्ता, जेसी लालचंद यादव, जेसी संगीता जायसवाल, जेसी संजीव जायसवाल, जेसी मनोज पाण्डेय, जेसी दिनेश चन्द्र गांधी, जेसी सुनील अग्रहरि, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी अविनाश जायसवाल, जेसीरेट विश्वानी जायसवास, जेसीरेट प्रीति दूबे, जेसीरेट दीपा सेठ, जेसी पुष्कर जायसवाल, जेसी संजय चौबे, जेसी अनूप सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

