मां शीतला का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव प्रारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_491.html
जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां माता का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया जिसके पहले दिन माता के दरबार सहित पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके पहले सुबह 6 बजे माता रानी के दरबार का कपाट खुला जहां आरती-पूजा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद हवन-पूजन किया गया। इस बाबत मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सन्दर ढंग से सजाया गया था जहां माता रानी का अलौकिक दृश्य देखने लायक रही। कलकत्ता से आये लाल बाबू माली, राजू, मिथुन, आशीष, संजीत, विश्वजीत, राजू द्वितीय ने कारीगरी में योगदान दिया। इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी जहां माता रानी का दर्शन करने के लिये तांता लगा रहा। इस दौरान लगाये जा रहे जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव में शीतला चौकियां माता के अलावा ऐतिहासिक काली माता का भी श्रृंगार किया गया था। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

