अवैध भण्डार करने वाले दुकानदार के खिलाफ हुई कार्यवाही
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_465.html
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश चन्द ने बताया कि जनपद में स्थित बालू, गिट्टी, मोरंग बालू के भण्डारण एवं परिवहन करने वाले दुकानदारों की सघन जांच करायी जा रही है। जांच के दौरान उमरपुर हरिबंधनपुर में सर्वेश सिंह मेसर्स कुमार बिल्ंिडग मैटेरियल सुन्दरनगर उमरपुर द्वारा एक ट्रक मोरंग बालू व एक ट्रक गिट्टी अवैध रूप से भण्डारित किया गया था जिसे जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में खनन अधिकारी द्वारा सीज कर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया। साथ ही अपर जिलाधिकारी ने बालू, मोरंग, गिट्टी के भण्डारण करने वाले दुकानदारों को निर्देशित किया कि वह बिना लाइसेंस प्राप्त किये भण्डारण व परिवहन न करें, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।

