प्रतिभा निखारने के लिये लायंस क्लब ने करवायी प्रतियोगिता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_939.html
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर द्वारा संत गुरूपद संभव राम एकेडमी स्कूल सिटी स्टेशन पर शनिवार को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम बढ़ाना व उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालकर उनका सर्वांगीण विकास करना है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक चित्रकला विषय पर स्वच्छ भारत सुन्दर भारत, कक्षा 6 से 8 तक निबंध प्रतियोगिता विषय पर मेरे सपनों का भारत और कक्षा 9 से 12 तक निबंध विषय पर हमारे जीवन में राष्ट्रीय पर्वों की महत्ता पर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हर स्कूल से प्रत्येक ग्रुप के दो छात्र-छात्राओं को चयनित कर उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय में 24 जनवरी तक फार्म जमा होगा। चयनित प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, अशोक मौर्य, हेमा श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, डा. शिवानन्द अग्रहरि, डा. क्षितिज शर्मा, अरूण त्रिपाठी, गोपी चन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।

