aajtaktimes

डीएम ने किया लोहिया ग्राम इजरी का निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने सिरकोनी विकास खण्ड के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम 2015-16 इजरी गांव का निरीक्षण किया जहां लोहिया आवास खुद्दुर पुत्र रमन व सीता पत्नी बैजनाथ के आवास की पात्रता न पाये जाने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल को आज ही जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गांव के विभिन्न मजरों का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर जनता से इन्दिरा आवास, लोहिया आवास, शौचालय की जानकारी भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी के अलावा तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 5800434352510800583

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item