20 से 26 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियानः कमिश्नर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/20-26.html
जौनपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग उप्र शासन के निर्देश के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के अन्तर्गत 20 से 26 जनवरी तक ’विशेष स्वच्छता अभियान‘ का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मण्डल मुख्यालय पर 25 जनवरी को विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ होगा। साथ ही मण्डल एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों का एक द्विवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त प्रेक्षाग्रह वाराणसी में सायं साढ़े 50 बजे किया जायेगा।

