aajtaktimes

मैजिक पलटने से दो बच्ची की मौत, 18 बच्चे जख्मी

गोंडा । ड्राइवर की लापरवाही से बुधवार सुबह दो घरों की लाडली प्राची और आकांक्षा मौत के मुंह में समा गईं। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में सरयू रेलवे स्टेशन के पास जिस समय ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से मैजिक पलटी, उस समय गाड़ी में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के 22 बच्चे सवार थे। हादसे में 18 बच्चे घायल भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज समीप के अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक बच्चों से खचाखच भरी थी। सुबह लगभग 9.30 बजे ड्राइवर बच्चों को ले जाने की जल्दी में था, इसी दौरान सरयू रेलवे स्टेशन के समीप वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और मैजिक पलट गई। वाहन के पलटने से दो छात्राओं 6 वर्षीय प्राची (पुत्री सुधीर अवस्थी) और 5 वर्षीय आकांक्षा (पुत्री राजू शुक्ला) की मौत हो गई। प्राची कक्षा 3 और आकांक्षा कक्षा 2 की छात्राएं थीं। हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे जख्मी भी हो गए।

Related

UP 2697458456067833204

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item